फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय वर्मा ने साझा किया सनी देओल के साथ काम करने का अनुभव, आगामी फिल्म ‘एंटनी’ को लेकर कही ये बात

Sat, 18 Apr 2026 08:32 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Varma On Sunny Deol: विजय वर्मा ने सनी देओल को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि क्या असल में भी सनी देओल का रवैया एक्शन हीरो वाला ही है? जानिए सनी देओल को लेकर क्या कुछ बोले विजय वर्मा…
विज्ञापन
विजय वर्मा और सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय वर्मा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘मटका किंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच एक्टर ने अपनी आगामी फिल्म ‘एंटनी’ को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने फिल्म में अपने को-एक्टर सनी देओल के बारे में भी अपनी राय रखी। उन्होंने सनी देओल को सबसे सौम्य और स्नेही व्यक्तित्व वाला बताया।

सनी देओल के साथ काम करने को उत्सुक हैं विजय

विज्ञापन

पीटीआई के साथ बातचीत में विजय वर्मा ने अपनी आगामी फिल्म ‘एंटनी’ के को-एक्टर सनी देओल को लेकर कहा कि मैं अच्छी तरह जानता हूं कि ढाई किलो का हाथ लगने पर कैसा लगता है। वह हमारे सबसे प्यारे, सौम्य, विनम्र और स्नेही व्यक्तित्व हैं।

विजय ने देओल की ‘दामिनी’ के मशहूर डायलॉग को दोहराते हुए कहा, इसी संवाद ने एक्शन हीरो के रूप में उनकी छवि को और मजबूत किया। फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी न देते हुए विजय वर्मा ने कहा कि यह एक दिलचस्प कहानी है। मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।

विज्ञापन

विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@itsvijayvarma

'एंटनी' में विलेन बनकर करेंगे सनी देओल का मुकाबला
सनी देओल और विजय वर्मा आगामी एक्शन थ्रिलर ‘एंटनी’ में साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन बालाजी गणेश कर रहे हैं और एक्सेल एंटरटेनमेंट और ए आर मुरुगदास इसका निर्माण कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल एक दमदार किरदार निभाएंगे, जबकि विजय वर्मा फिल्म में विलेन के तौर पर नजर आएंगे।

विज्ञापन

'मटका किंग' - फोटो : वीडियो ग्रैब
‘मटका किंग’ में विजय की हुई तारीफ
विजय वर्मा की हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘मटका किंग’ गैम्बलिंग पर आधारित है। इस सीरीज का निर्देशन नागराज मंजुले ने किया है। इसमें विजय वर्मा के साथ कृतिका कामरा, गुलशन ग्रोवर, साई तम्हांकर और सिद्धार्थ जाधव भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।

यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है। सीरीज में विजय वर्मा के अभिनय की तारीफ हो रही है। जबकि सीरीज को क्रिटिक्स और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें