फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
31वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने की कितनी कमाई
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 31वें दिन 2.66 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। शुक्रवार को इस फिल्म ने 2.70 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि फिल्म का कुल कलेक्शन 1,108.48 करोड़ रुपये हो चुका है। रिलीज के इतने दिन बाद भी यह फिल्म दर्शकों की फेवरेट बनी है।
ये खबर भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ की सस्ती नकल को लेकर ट्रोल हुआ पाकिस्तानी शो, यूजर्स बोले- ‘अब तो 1000 करोड़ पक्का हैं…’
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्डवाइड कितना हुआ ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन
वर्ल्डवाइड भी ‘धुरंधर 2’ अब तक 1,769.68 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इसने ‘पुष्पा 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब ‘धुरंधर 2’ की निगाहें ‘बाहुबली 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर हैं। ‘बाहुबली 2’ ने 1810.43 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।
फिल्म 'डकैत' का एक सीन
- फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur
‘डकैत’ का खेल होने लगा खत्म
फिल्म ‘डकैत’ को रिली हुए अभी नौ दिन हुए हैं। इस फिल्म के लिए कमाई करने की राह काफी मुश्किल हो चुकी है। ‘डकैत’ ने 9वें दिन 61 लाख रुपये ही कमाए हैं। जबकि फिल्म ने शुक्रवार यानी आठवें दिन 90 लाख रुपये बॉक्स ऑफिस पर बटोर लिए थे। कुल कलेक्शन भी अब तक 29.96 करोड़ रुपये है। यह फिल्म तो ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला बिल्कुल नहीं कर पा रही है।