दरअसल, एक पत्रकार ने उन्हें पैन इंडिया स्टार कहकर संबोधित किया तो इस पर अभिनेता विजय ने नाराजगी जताई। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि वह एक पैन इंडिया स्टार कहे जाने को लेकर खुश नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं एक अभिनेता हूं। मैं उस अखिल भारतीय बयान से सहज नहीं हूं। कभी-कभी यह दबाव भी देता है। मैं सिर्फ एक अभिनेता हूं और इसके तहत एक लेबल लगाने की जरूरत नहीं है, इसलिए यह काफी है। मैं हर भाषा की फिल्म करना चाहता हूं। मैं एक बंगाली फिल्म, गुजराती फिल्म करना चाहता हूं, इसलिए मुझे अगर मौका मिला तो मैं वहां जाकर काम करूंगा।'
Bollywood: महबूब को हाल-ए-दिल सुनाने के लिए बेस्ट हैं ये फिल्मी प्रपोजल, लिस्ट देख बनाए अपना वेलेंटाइन डे खास
शाहिद कपूर और विजय सेतुपति
- फोटो : सोशल मीडिया