फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti-Prabhas: क्या मालदीव में सगाई करने जा रहे कृति और प्रभास? डेटिंग की अफवाहों के बीच मिला बड़ा अपडेट

Tue, 07 Feb 2023 02:31 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रभास और कृति की सगाई को लेकर ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा है कि कृति सेनन और प्रभास अगले महीने मालदीव में सगाई करने जा रहे हैं, जिसको लेकर वह बहुत खुश हैं। हालांकि इसको लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Kriti Sanon Prabhas - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन को लेकर बीते काफी वक्त से रूमर्ड चल रही हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने इसको लेकर कोई भी कंफर्मेशन नहीं दिया है। अटकलों के मुताबिक, दोनों ही कलाकार एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। अब दोनों ही कलाकारों की सगाई को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। 

विज्ञापन

Kriti Sanon Prabhas - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, विदेशी सेंसर बोर्ड के एक सदस्य उमैर संधू ने प्रभास और कृति की सगाई को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने इसमें लिखा है कि कृति सेनन और प्रभास अगले महीने मालदीव में सगाई करने जा रहे हैं,जिसको लेकर वह बहुत खुश हैं। हालांकि इसको लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही इस खबर को लेकर प्रभास और कृति ने भी कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है। दोनों ही कलाकारों के फैंस इस खबर को सुनने के बाद इसकी आधिकारिक पुष्टि को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Kriti Sanon Prabhas - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन ने कही थी यह बात
आपको बता दें कि कृति और प्रभास के रिश्तें की अफवाहें तब शुरू हुई थीं, जब वरुण धवन ने झलक दिखला जा शो के दौरान एक बड़ा हिंट दिया था। वरुण ने शो के दौरान कहा था कि कृति का नाम किसी के दिल में है। इस पर शो में मौजूद करण जौहर ने उनसे पूछा कि कौन है, तो उन्होंने कहा कि एक आदमी है जो मुंबई में नहीं है और वह इस वक्त दीपिका पादुकोण के साथ शूटिंग कर रहा है। आपको बता दें कि उस दौरान प्रभास दीपिका के साथ शूटिंग में व्यस्त थे। 

क्रॉप टॉप में बोल्डनेस का तड़का लगातीं मोनालिसा
विज्ञापन

Kriti Sanon Prabhas - फोटो : सोशल मीडिया
कृति ने बताया अफवाह को निराधार
हालांकि अभिनेत्री कृति सेनन ने इन सभी अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने वरुण की इस बात पर जवाब देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, इससे पहले कि कोई पोर्टल मेरी शादी की तारीख की घोषणा करे-मुझे अपना बबल फोड़ने दीजिए। अभिनेत्री ने लिखा यह अफवाह पूरी तरह से निराधार हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरुष में अभिनेता प्रभास के साथ नजर आने वाली हैं। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें