विजय देवराकोंडा हाल ही में फिल्म बेबी की सक्सेस के एक इवेंट में पहुंचे थे। इस फिल्म में एक्टर के भाई आनंद देवरकोंडा लीड रोल में थे। फिल्म के बारे में बात करते समय विजय का एक क्रेजी फैन स्टेज पर उनकी तरफ तेजी से दौड़ पड़ा. उसे अपनी तरफ आता देख एक्टर भी घबरा गए और पीछे की तरफ हो गए। उस शख्स की इस हरकत से वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड भी उसके पीछे दौड़कर उसे पकड़ लेते हैं और यह सारा मंजर कैमरे में कैद हो गया।
ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। हालांकि वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर का फैन सिर्फ उनके पैर छूने के लिए आगे बढ़ा था। उसका मकसद एक्टर को नुकसान पहुंचाना नहीं था पर एक्टर का हैरान होना भी लाजमी था। साफ देखा गया कि एक्टर इस हरकत के लिए तैयार नहीं थे और वो इससे घबरा गए हैं।