फिल्म का नया पोस्टर किया शेयर
विजय ने हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसके ट्रेलर की तारीख का ऐलान कर दिया है। एक्टर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया जिसमें इसके ट्रेलर के आने की तारीख भी लिखी हुई है। पोस्टर के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर 21 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। इस बात की घोषणा लाइगर का निर्माण करने वाली कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने भी की है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
लाइगर के जरिए विजय देवरकोंडा की कोशिश केवल दक्षिण ही नहीं बल्कि देशभर में जादू चलाने की है। इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है। फिल्म में उनके अलावा अनन्या पांडे में भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। इस फिल्म का निर्देशन जगन्नाथ पुरी ने किया है। इससे पहले वह कई हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।