दरअसल, रवीना टंडन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह आई मेकअप कराती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन उनका मेकअप को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। रवीना की आंखों पर भयानक मेकअप लगा हुआ है। ब्लैक कलर के इस मोटे से आईलाइनर और रवीना को देख आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे। अभिनेत्री के इस फनी वीडियो को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
वीडियो में रवीना से पूछा जा रहा है कि आपने बहुत स्ट्रांग आई मेकअप किया है, क्या इसे किसी मेकअप आर्टिस्ट ने किया है या आपने। इस पर रवीना कहती हैं कि मैंने इसे खुद से किया है। वहीं, वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'मेरी टीम एक दिन मुझे मार डालेगी! हैशटैग बस मजे के लिए... आप कितनी बार उस क्रेडिट से वंचित हुए हैं, जिसके आप वास्तव में हकदार हैं?' अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें केजीएफ चैप्टर 2 में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए थे।