फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Babu case: कोच्चि पहुंचे विजय बाबू ने कहा-न्यायपालिका पर है पूरा भरोसा, पुलिस जांच में करेंगे सहयोग

Wed, 01 Jun 2022 01:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विजय बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मलयालम प्रोड्यूसर और अभिनेता विजय बाबू ने कोच्चि आकर बुधवार को कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। केरल हाईकोर्ट द्वारा दो जून तक अंतरिम अग्रिम जमानत दिए जाने के एक दिन बाद अभिनेता ने यह बात कही है। बता दें कि विजय बाबू पर अभिनेत्री से रेप का आरोप लगा है। कोचिन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए विजय बाबू ने कहा कि वह मामले की जांच में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे।

विज्ञापन

साथ देने वालों को शुक्रिया कहा
इसके अलावा उन्होंने खुद पर लगे आरोपों के बीच अपने परिवार, दोस्तों और साथ खड़े सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया। बता दें कि केरल उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पुलिस और आव्रजन विभाग को कोच्चि पहुंचने पर विजय बाबू  को गिरफ्तार नहीं करने को कहा था। अदालत ने अभिनेता को पुलिस के सामने पेश होने का निर्देश देते हुए कहा कि उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख यानी दो जून तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

अभिनेता ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप
विजय बाबू ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए, उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल अभिनेता पर एक एक्ट्रेस का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने और फेसबुक लाइव सेशन में पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप है। वहीं निर्माता-अभिनेता ने अपनी याचिका में यह आरोप लगाया है कि समाज में लोकप्रियता हासिल करने वाले व्यक्ति की छवि खराब करने और प्रचार के लिए किसी के खिलाफ यौन आरोप लगाने का ट्रेंड है, इसलिए उनके साथ ऐसा किया गया है।
विज्ञापन

फेसबुक लाइव में पीड़िता की पहचान उजागर की
महिला की शिकायत के बाद पुलिस द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाये जाने के बाद से कथित तौर पर फरार विजय बाबू एक फेसबुक लाइव में दिखाई दिए थे और खुद को निर्दोष बताते हुए कहा था, 'वह असली शिकार है।' इतना ही नहीं विजय बाबू ने इस दौरान पीड़िता की पहचान का खुलासा भी किया, जो कि एक अपराध है। उस पर एक और मामला भी दर्ज किया गया। बता दें कि विजय बाबू के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्मों में नजर आईं एक अभिनेत्री ने 22 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और एक फेसबुक पोस्ट के जरिए खुद पर हुए शारीरिक हमले और यौन शोषण के बारे में विस्तार से बताया था, जो कथित तौर पर निर्माता-अभिनेता विजय बाबू के हाथों पिछले दिनों झेला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें