फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लॉप साबित हुई 'बेगम जान', वीकेंड पर भी नहीं मिले दर्शक

Tue, 18 Apr 2017 11:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'बेगम जान' फिल्म
विज्ञापन
विद्या बालन की 'बेगम जान' पहले दो दिन की धीमी शुरुआत के बाद रविवार और सोमवार को भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने शुक्रवार और शनिवार को कुल 8.47 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन


रविवार को फिल्म ने काफी कम कमाई की। श्रीजीत मुखर्जी की फिल्म ने वीकेंड के आखिरी दिन केवल 4.03 करोड़ रुपये कमाए। वहीं सोमवार को फिल्म को काफी कम दर्शक नसीब हुए और रिलीज के चौथे दिन 'बेगम जान' की कुल कमाई केवल 1.93 करोड़ रही।

ये भी पढ़ें- Film Review: अपने दृश्य और संवादों से चौंका देगी 'बेगम जान'

विद्या को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन 'बेगम जान' से भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। दर्शक और फिल्म समीक्षक मान रहे थे कि इस फिल्म से विद्या दमदार वापसी करेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 2012 में आई उनकी फिल्म 'कहानी' के बाद कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में नाकाम रही है। 'शादी के साइड इफेक्ट्स', 'बॉबी जासूस', 'हमारी अधूरी कहानी', 'तीन' और 'कहानी 2', सभी फिल्में फ्लॉप रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इन 10 वजहों से देखनी चाहिए विद्या बालन की 'बेगम जान'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें