अक्सर अपने बोल्ड लुक और बयानो को लेकर लाइमलाइट में रहने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे जल्द ही अपना ऐप लॉन्च करने वाली हैं। पूनम पांडे ने बताया 'रेजर कोर्प और मेरी एजेंसी ने मुझसे इस ऐप को बनाने के विचार पर संपर्क किया। उन्होंने मुझे इस ऐप को अपने मुताबिक बनाने के लिए पूरी स्वतंत्रता दी है। इसलिए, मैंने यह चुनौती स्वीकार की है। मैं इस योजना के साथ खुश हूं।'
वहीं जब उनसे ऐप के बारे में पूछा गया तो उन्होने बताया कि ‘यह पूरी तरह से मेरे बारे में है। यदि आप सोचते हैं कि मैं बोल्ड हूं, मेरा यह ऐप भी इसी तरह का होने जा रहा है। जो मैं चाहती हूं, उसे पोस्ट करने की पूरी स्वतंत्रता है।'
इसे भी पढ़ें- इस डिश को देखकर कंट्रोल खो बैठते हैं सोनू निगम, ये है इनके स्लिम रहने का राज
साथ ही पूनम ने इस बात की जानकारी भी दी कि लोग अपनी ऐज बताए बिना इस ऐप को इस्तेमाल कर सकते हैं।
पूनम पांडे को आम जनता के बीच उस समय फेमस हुई जब क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान उन्होने एक आपत्तिजनक बयान दिया था। जानकारी के लिए बता दें पूनम पांडे से पहले साल 2014 में एक कंपनी ने सनी लियोनी का ऑफिशियल मोबाइल ऐप लॉन्च किया था।
इसे भी पढ़ें- संजय कपूर की शादी के बाद करिश्मा के घर से भी आई बड़ी खुशखबरी