फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी फिल्म को लेकर ये विद्या का भरोसा है या घमंड?

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म निर्माण कंपनी विशेष फिल्म्स की आने वाली 'हमारी अधूरी कहानी' अगले सप्ताह प्रदर्शित हो रही है, लेकिन निर्माता-निर्देशक-कलाकार फिल्म के प्रचार को लेकर बेफ्रिक है।
विज्ञापन


फिल्म की नायिका विद्या बालन ने कहा कि फिल्म का प्रचार न करना इरादतन है।

विद्या ने कहा, "हमने जानबूझकर 'हमारी अधूरी कहानी' का ज्यादा प्रचार नहीं किया। यह वैसी फिल्म नहीं है, जिसके बारे में हम लोगों से कहें कि यह फिल्म जरूर देखिए। यह बहुत अलग तरह की फिल्म है।"

निमार्ता एकता कपूर के टीवी धारावाहिक 'इतना करो न मुझे प्यार' में फिल्म के प्रचार के लिए आईं विद्या ने कहा, "हम टीवी धारावाहिकों के माध्यम से फिल्म का प्रचार कर रहे हैं, इसलिए रिएलिटी शो में प्रचार नहीं कर रहे हैं।"
विज्ञापन


एकतरफा प्रेम पर आधारित निर्देशक मोहित सूरी की 'हमारी अधूरी कहानी' में विद्या, इमरान हाशमी और राजकुमार राव ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
विज्ञापन

लेकिन जमाना तो प्रचार का है

विद्या का ये आत्मविश्वास कहीं उनको ले न डूबे। क्योंकि अब जो जमाना चल रहा है ‌वो प्रचार का ही है। प्रमोशन में जरा सी भी कोताही अच्छी से अच्छी फिल्म को भी ले डूबती है।

इसलिए विद्या बालन को इसमें जरा सी भी चूक नही करनी चाहिए। हम तो ऐसी ही सलाह उनको देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें