अपने अभिनय के साथ-साथ रूपहले परदे पर बिंदास छवि के कारण विद्या बालन खूब चर्चा में रहती है। हम जानते हैं कि विद्या को तरह तरह के रोल ऑफर होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि विद्या को किसी और के साथ काम करने की ख्वाहिश थी जो पूरी नहीं हो पाई।
दरअसल, विद्या बालन बचपन से ही फिल्ममेकर सत्यजीत रे के साथ काम करना चाहती थी। अपने इस जुनून के चलते विद्या बालन ने उन्हें एक खत भी लिखा था, कि वे अपनी फिल्म में विद्या को रोल दे दें।
हाल ही में एक कार्यक्रम में विद्या ने बताया कि मैंने सत्यजीत साहब को जब खत लिखा, उस समय वे बीमार चल रहे थे। मैंने उन्हें जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं देते हुए उनकी फिल्म में काम करने की इच्छा भी जाहिर की।
विद्या का कहना है कि वे स्कूल के समय से ही अभिनेत्री बनने के ख्वाब संजोया करती थी।
गौरतलब है कि ऑस्कर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड का सम्मान पाने वाले सत्यजीत रे की 1992 में मृत्यु हो गई थी।