फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या शादी के बाद दगाबाज हो गईं विद्या?

Fri, 09 Aug 2013 03:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या बालन इंडस्ट्री के उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं जिन्होंने ऊंचाईयां हासिल करने के बाद जमीन पर रहना नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


खासतौर से विद्या उन लोगों को हमेशा इज्जत देती हैं, जिन्होंने उन्हें पहले मौके दिये। इन नामों में एक बड़ा नाम एकता कपूर का है, जिन्होंने विद्या को 'हम पांच' से पहला मौका दिया था।

साथ ही 'डर्टी पिक्चर्स' जैसी फिल्म जो विद्या के लिए माइलस्टोन रही है वह भी एकता की ही देन रही। बावजूद इसके विद्या एकता से किनारा कर रही हैं।

अपने प्रशंसकों के मैसेज के भी जवाब देनेवाली विद्या इन दिनों अपनी मेंटर एकता कपूर के मेसेज का जवाब नहीं दे रही। उनकी अनदेखी कर रही हैं।

जी हां, हाल ही में एकता कपूर ने विद्या बालन को पर्सनली 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' टीम के लिए खास इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत रूप से स्पेशल गेस्ट के रूप में विद्या को बुलाया था।
विज्ञापन


इस फिल्म के निर्देशक मिलन लूथरिया 'डर्टी पिक्चर्स' के भी निर्देशक रहे हैं। विद्या उन्हें बेहद सम्मान देती हैं। लेकिन शादी के बाद विद्या ने शायद पति धर्म निभाना ज्यादा मुनासिब समझा।

यूटीवी की 'चेन्नई एक्सप्रेस' और एकता कपूर की 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' को लेकर चल रहे वार से सभी वाकिफ हैं। यही वजह रही कि विद्या ने पति सिद्धार्थ जो कि यूटीवी के सीईओ हैं का साथ देना ज्यादा सही समझा।
विज्ञापन


एकता और मिलन ने विद्या को बार बार मैसेज किया, लेकिन विद्या ने यह कह कर बहाना बना दिया कि वह लगातार ट्रैवलिंग कर रही हैं और मुंबई से बाहर हैं।

जबकि सूत्रों का कहना है कि विद्या उस दिन मुंबई में ही थीं। तो क्या अब शादी के बाद विद्या के इक्वेशन बदलने लगे हैं। क्या अब उन्हें भी अपने पति के कहे नक्शे कदमों पर चलना होगा।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें