फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal: किसी और के लिए कटरीना को तलाक देंगे विक्की? पत्रकार के सवाल पर फूटा नेटिजन्स का गुस्सा

Tue, 16 May 2023 10:55 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'जरा हटके जरा बचके' के ट्रेलर लॉन्च पर जब विक्की कौशल से पूछा गया कि क्या वह कटरीना कैफ को तलाक देंगे? इस सवाल ने नेटिजन्स को गुस्सा कर दिया और फैंस ने उसे खूब खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से विक्की कौशल और कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। एक अच्छा लाइफ पार्टनर होने से लेकर वर्क लाइफ में एक-दूजे को सपोर्ट करने तक कटरीना और विक्की कौशल लोगों के लिए एक परफेक्ट कपल के रूप में सामने आते हैं। जहां सभी फैंस कपल के हमेशा साथ रहने की दुआ करते हैं, वहीं हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका दिमाग हिलाकर रख दिया है। दरअसल, विक्की कौशल को हाल ही में मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर देखा गया। मीडिया से बातचीत के दौरान, अभिनेता से पूछा गया कि क्या वह किसी और के लिए कटरीना कैफ को तलाक देंगे? इस सवाल से फैंस आग बबूला हो गए हैं। घटना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram
विरल भयानी ने 'जरा हटके जरा बचके' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से विक्की कौशल और सारा अली खान का मीडिया से बातचीत का एक वीडियो पोस्ट किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पत्रकार ने विक्की से पूछा कि, 'क्या वह कटरीना कैफ को तलाक देकर उनसे 'बेहतर' किसी एक्ट्रेस से शादी करेंगे?' इस पर अभिनेता ने जवाब दिया, 'सर, यह सुन लो मुझे शाम को घर भी जाना है। ऐसे टेढ़े-मेढ़े सवाल क्यों पूछ रहे हो, अभी बच्चा हूं मैं, बड़ा तो हो लेने दो। कैसे जवाब दूं मैं इसका। इतना खतरनाक सवाल पूछा है। सर, शादी जन्मों-जन्मों के लिए होती है।'

कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram
विक्की कौशल इस सवाल को सुनकर काफी चौंक गए थे। हालांकि, अभिनेता ने चौंकने के बाद भी इस सवाल का जवाब बड़ी ही शालीनता से दिया। लेकिन पत्रकार ने इस तरह के सवाल को सुनकर नेटिजन्स गुस्से में आगबबूला हो रहे हैं और जर्नलिस्ट की जमकर फटकार लगा रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'पत्रकार कुछ भी बकवास पूछते हैं।' दूसरे  ने लिखा, 'विक्की कौशल के चेहरे पर गुस्सा देखा जा सकता था, जब पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने किसी तरह उस पर काबू पाया।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'इतना बकवास सवाल, कितनी नीची गरिमा है, जिसने यह सवाल उठाया। बस उन्हें जीवन भर साथ रहने का आशीर्वाद दें।'  
Kangana Ranaut: कंगना को हुई फिल्म इंडस्ट्री की चिंता, 'पंगा गर्ल' ने देश में थिएटर्स की कमी पर कही यह बात
विज्ञापन

विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर, 2021 को एक भव्य समारोह में शादी की थी। दोनों एक साथ बेहद खुश हैं। विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेता जल्द ही लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित, 'जरा हटके जरा बचके' में सारा अली खान के साथ नजर आने वाले हैं। यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, विक्की कौशल के पास मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम बहादुर' भी है। रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
Vijay Varma: इस साल 'कान' में डेब्यू करने जा रहे हैं विजय वर्मा? एक्टर ने तस्वीर साझा कर बताई सच्चाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें