फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यश राज फिल्म्स का साथ मिलते ही हरकत में आए विक्की कौशल, शुरू की अपनी अगली फिल्म की तैयारी

Thu, 13 Aug 2020 11:31 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान यश राज फिल्म्स के साथ एक फिल्म साइन करने के बाद अभिनेता विकी कौशल हरकत में आ गए हैं। उन्होंने अपनी बाकी फिल्मों के साथ इस फिल्म की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में वह यश राज स्टूडियो पहुंचे और उन्होंने निर्माता आदित्य चोपड़ा से मुलाकात की। सूत्र बताते हैं कि विकी और आदित्य के बीच हुई यह मीटिंग इस फिल्म की आगे की तैयारियों पर बातचीत करने के लिए की गई है।

विज्ञापन


यश राज फिल्म्स स्टूडियोज ने कुछ ही समय पहले हिंदी सिनेमा में सक्रिय हुए अपने 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य में स्टूडियो अपनी 50वीं सालगिरह को धूमधाम से मनाना चाहता था। लेकिन, कोरोना वायरस के देश में दस्तक देने के बाद स्टूडियो की बनी बनाई योजना पर पानी फिर गया। इस दौरान एक बड़ा जश्न तो होने ही वाला था साथ ही वह हिंदी सिनेमा के बड़े बड़े सितारों के साथ अपनी आगामी फिल्मों की घोषणा भी करने वाले थे। अभी समारोह को टाल दिया गया है, उसी के साथ टल गई हैं कई फिल्मों की होने वाली घोषणा। इसी घोषणा का हिस्सा होने वाली थी विकी कौशल की यश राज फिल्म्स के साथ एक कॉमेडी फिल्म।

विज्ञापन

विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला
इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा तो नहीं हो पाई है लेकिन अंदर ही अंदर तैयारियां शुरु जरूर हो गई हैं। सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से होने जा रही है। हालांकि, उससे पहले विकी स्टूडियो के साथ मिलकर काफी तैयारियां करने वाले हैं। साथ ही दुनिया के माहौल को देखते हुए कोरोना वायरस से निपटने की योजना भी इन तैयारियों में शुमार है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन यशराज फिल्म्स के लिए टशन, धूम 3 और ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य करेंगे। एक एक्शन निर्देशक से कॉमेडी फिल्म बनवाने का विचार भी आदित्य का ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें