मुंबई के डिप्टी पुलिस कमिश्नर नंद कुमार ठाकुर के मुताबिक बादशाह ने यूट्यूब पर 24 घंटे में एक गीत के सबसे ज्यादा व्यूज पाने का रिकॉर्ड बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए। अब बुधवार को इसका रिवर्स ट्रेंड इंटरनेट पर देखने को मिला। बुधवार को विशेष फिल्म्स की अगली पेशकश फिल्म 'सड़क 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ और लोगों ने इसे बिना देखे ही डिसलाइक करना शुरू कर दिया। साइबर जानकारों का कहना है कि ऐसा बॉट्स लगाकर भी किया जा सकता है क्योंकि कोई इंसान अगर किसी वीडियो को बिना देखे लाइक या डिसलाइक कर रहा है, तो उसका रिकॉर्ड यूट्यूब पर दर्ज होता रहता है। पुलिस इस बात का पता लगाने की अब भी कोशिश कर रही है कि यूट्यूब पर फर्जी लाइक्स और डिसलाइक्स का कारोबार करने वालों में और कौन कौन लोग शामिल हैं?
आईएमडीबी पर भी ऐसा पहले होता रहा है, जब अमेजन प्राइम की मेंबरशिप के खाते से आईएमडीबी पर लॉग इन करके तमाम लोगों ने गुरमीत बाबा राम रहीम की फिल्म 'मेसेंजर ऑफ गॉड' की रेटिंग 9 के ऊपर कर दी थी। इसी साल जून में रिलीज हुई फिल्म 'चार पंद्रह' की रेटिंग 10 में से 10 तक दी जा चुकी है, देखें ऊपर लगी तस्वीर। हिंदी सिनेमा में फिल्मों के प्रचार के काम में भी काफी सियासत होने लगी है।
जानकारों का कहना है कि सिनेमा की पब्लिसिटी का काम करने वाली कंपनियों पर भी इस बारे में नजर रखा जाना जरूरी है। इस बीच सूत्र बताते हैं कि मुंबई से संचालित होने वाली वाटर आर्मी की 50 से ऊपर कंपनियों की मुंबई पुलिस की वह टीम निशानदेही कर चुकी है, जिनका नाम फर्जी लाइक्स और रिट्वीट्स में सामने आया है। लेकिन, इस बारे में कानून स्पष्ट न होने के चलते कोई बड़ी कार्रवाई शहर में अब तक नहीं हो सकी है।
पढ़ें: सुशांत की डायरी के 11 पन्ने आए सामने, परिवार और करियर को लेकर लिखी हैं ये बातें