विक्की कौशल ने कहा कि इस सीन के लिए पहले वह करीब एक घंटे तक गंगा किनारे बैठे रहे, फिर उन्होंने कल्पना करते हुए सोचा कि उन्होंने अपनी मां को खो दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
विक्की कौशल की वर्ष 2015 में आई फिल्म 'मसान' का डॉयलॉग 'ये दुख काहे खत्म नहीं होता बे' इंटरनेट की दुनिया में खूब वायरल है। यूजर्स अलग-अलग परिस्थितियों के लिए इस डॉयलॉग का इस्तेमाल करके मीम्स साझा करते हैं। हाल ही में विक्की कौशल ने इस सीन को लेकर प्रतिक्रिया दी है। विक्की ने बताया कि शुरुआत में इस सीन में ऐसे इमोशंस लाने में उन्हें काफी दिक्कत हुई। एक्टर ने इस सीन की शूटिंग से जुड़ा किस्सा भी साझा किया।
विज्ञापन
मां को लेकर बुनी थी यह कहानी
विक्की कौशल ने कहा कि इस सीन के लिए पहले वह करीब एक घंटे तक गंगा किनारे बैठे रहे, फिर उन्होंने कल्पना करते हुए सोचा कि उन्होंने अपनी मां को खो दिया है। विक्की ने बताया कि उस दौरान उनके दिमाग में चल रहा था कि जब वह 'मसान' की शूटिंग से लौटेंगे, तो उनकी मां वहां नहीं होंगी और लोग उनसे कहेंगे, 'आपकी पहली फिल्म की शूटिंग हो रही थी और हमने आपको इसलिए नहीं बताया ताकि आपके काम में कोई बाधा न आए'।
Amitabh Bachchan: क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच मुफ्त देख सकेंगे बिग बी, जय शाह से गोल्डन टिकट मिला तो जताया आभार
विज्ञापन
बहने लगे थे आंसू
विक्की का कहना है कि सीन के लिए उन्होंने एक पूरी कहानी बनाई, जिसमें उनकी मां के निधन को 20 दिन हो गए थे और किसी ने उन्हें जानकारी तक नहीं दी और सब कुछ पहले ही हो चुका था। अब उनके पास कुछ नहीं बचा था'। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा सोचने के बाद वह अपनी दबी हुई भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और आंसू की धारा बहने लगे।
इस फिल्म में आएंगे नजर
विक्का ने यह खुलासा भी किया कि यही वजह है कि फिल्म के इस फ्रेम को लेकर किसी ने योजना नहीं बनाई थी। बता दें कि मसान का निर्देशन नीरज घेवाण ने किया था। इसमें श्वेता त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा भी अहम रोल में नजर आई थीं। विक्की के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आएंगे।
Jo Jonas Divorce: प्रियंका चोपड़ा की जेठानी का घर टूटा, निक जोनस के भाई ने दायर की तलाक की अर्जी