अभिनेता विक्की कौशल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। विक्की अपने अभिनय और फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी खूब चर्चा में रहते हैं। 2021 में उन्होंने कटरीना कैफ के साथ शादी की। विक्की-कैट फैंस की पसंदीदा जोड़ी में शुमार हैं। दोनों के बीच जबर्दस्त बॉन्डिंग है। विक्की कौशल का कहना है कि खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए उन्हें एक्टर अभिषेक बच्चन ने कुछ सॉलिड सलाह दीं।