फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Katrina wedding: बारात का स्वागत करेंगी फराह और जोया तो दूल्हे के साथ आएंगे ये सितारे, इनके नाम पर लगी मुहर

Sun, 28 Nov 2021 02:09 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण जौहर बॉलीवुड के लगभग हर फंक्शन का हिस्सा होते हैं और कटरीना व विक्की से उनके टर्म अच्छे हैं। ऐसे में वह दोनों की साइड से ही इस पार्टी का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी को लेकर जबरदस्त खबरें चर्चा में हैं। आए दिन उनकी शादी से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात सुर्खियां बटोर रही हैं। विक्की और कटरीना ने अभी तक अपनी शादी को लेकर औपचारिक घोषणा नहीं की है लेकिन जिस तरह की खबरें आ रही हैं उससे लग रहा है कि यह शादी बड़ी धूमधाम से होने वाली है। 9 दिसंबर को विक्की और कटरीना शादी करेंगे और उनका यह जश्न तीन दिनों तक चलेगा। इसके साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में कन्फर्म्ड मेहमानों का नाम भी सामने आ गया है।

विज्ञापन


इन चार सितारों के नाम हुए पक्के

एक वेबसाइट को मिली जानकारी के अनुसार वरुण धवन की फिल्मों जैसे बदरीनाथ की दुल्हनिया और  हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया के निर्देशक शशांक खैतान इस शादी में शामिल होने वाले पहले कंफर्म मेहमान हैं। शशांक की विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म गोविंदा मेरा नाम बना रहे हैं। ऐसे में शशांक का नाम इस लिस्ट में होना लाजिमी है। इसके साथ ही तीन नाम ऐसे भी हैं जो कंफर्म बताए जा रहे हैं।

करण जौहर और फराह खान - फोटो : फाइल
रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर, फराह खान और जोया अख्तर भी इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं और शादी में पहुंचेंगे। करण जौहर बॉलीवुड के लगभग हर फंक्शन का हिस्सा होते हैं और कटरीना व विक्की से उनके टर्म अच्छे हैं। ऐसे में वह दोनों की साइड से ही इस पार्टी का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन

शशांक खेतान - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही फराह खान और जोया अख्तर भी इस शादी में शामिल हो रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि शशांक और करण विक्की की तरफ से बाराती बनकर इस शादी में आएंगे तो वहीं जोया और फराह दुल्हन कटरीना की तरफ से बारात का स्वागत करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें