ईशा गुप्ता ने अपने इंटरव्यू में कहा, 'लोग केवल यह जानते हैं कि मैं शेयर करती हूं लेकिन उन चीजों को देखकर उन्हें लगता है कि वे बहुत कुछ जानते हैं। जब मेरे परिवार और दोस्तों की बात आती है तो मैं एक बेहद निजी व्यक्ति हूं। लोग बहुत कुछ लिखते हैं लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।’
Esha Gupta talk about weddng
ईशा गुप्ता ने इंटरव्यू में इस बात पर भी दुख व्यक्त किया कि महिलाओं को हमेशा पुरूषों से कम आका जाता है। अभिनेत्री ने बताया कि वह अपनी लाइफ के अगले चैप्टर में कदम रखने से पहले सही समय का इंतजार करेंगी। ईशा गुप्ता ने शादी पर अपने विचार रखते हुए कहा, ‘हमारे परिवार में, महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक सफल होती हैं, और माता-पिता अपनी बेटियों को स्वतंत्र होना सिखाते हैं। अगर मैं सबसे अमीर आदमी से शादी कर लेती हूं और वह मुझे छोड़ देता है, तो मैं गुजारा भत्ता के साथ नहीं रहना चाहती। मेरे पास अपना कुछ होना चाहिए। मैं अपना उपनाम नहीं बदलना चाहती हूं। मुझे एक ऐसा साथी चाहिए जो मेरा समर्थन करें और मुझे बदलने की कोशिश न करें।’
ईशा गुप्ता ने ये भी बताया कि वह खेल प्रेमी हैं और वह खेल पर एक फिल्म करना चाहती हैं। अभिनेत्री ने कहा, ‘यह मेरे लिए एक सपने जैसा है। मैं रानी पीटी उषा जी पर आधारित फिल्म का हिस्सा बनना पसंद करूंगी। घुड़सवारी और स्काई डाइविंग से लेकर गहरे सी डाइविंग (समुद्र में गोते लगाना) तक, मैं एक फिल्म में सब कुछ करना चाहती हूं और अगर मैं उस खेल के बारे में कुछ नहीं जानती हूं तो मैं उसे 12 घंटे में सिखने का जज्बा भी रखती हूं।'