फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सरदार उधम सिंह' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब अगले साल रिलीज होगी विक्की कौशल की फिल्म

Fri, 13 Mar 2020 06:26 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • विक्की कौशल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सरदार उधम सिंह' की तैयारियों में व्यस्त हैं
  • फिल्म में वह स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह का किरदार निभा रहे हैं जिन्होंने भारत में पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर रहे माइकल ओ' ड्वायर को लंदन में गोली मारी थी
  • पहले यह फिल्म 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होने जा रही थी लेकिन अब नई जानकारी के अनुसार यह फिल्म अगले साल 15 जनवरी को दस्तक देगी
विज्ञापन
Vicky Kaushal - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सरदार उधम सिंह' की तैयारियों में व्यस्त हैं। फिल्म में वह स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह का किरदार निभा रहे हैं जिन्होंने भारत में पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर रहे माइकल ओ' ड्वायर को लंदन में गोली मारी थी। गौरतलब है कि ड्वायर ने जलियांवाला बाग नरसंहार के संबंध में कर्नल रेजिनाल डायर की कार्रवाई का समर्थन किया और उसे सही ठहराया था। पहले यह फिल्म 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होने जा रही थी लेकिन अब नई जानकारी के अनुसार यह फिल्म अगले साल 15 जनवरी को दस्तक देगी।

विज्ञापन


निर्माताओं द्वारा एक आधिकारिक घोषणा में इस बात की पुष्टि की गई है। मेकर्स ने इस घोषणा के लिए 13 मार्च का खास दिन चुना। दरअसल 80 साल पहले 13 मार्च 1940 को ही सरदार उधम सिंह ने ड्वायर को गोली मारी थी। मेकर्स के अनुसार यह ऐतिहासिक कहानी स्क्रीन पर न्याय की हकदार है इसलिए इसे 15 जनवरी 2021 को एकल रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन शूजीत सरकार ने किया है वहीं रॉनी लहिरी और शील कुमार इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पहले 2 अक्टूबर 2020 को चार बड़ी हिंदी फिल्में रिलीज होने वाली थी। इनमें रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार', फरहान अख्तर की 'तूफान', जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते 2' और 'सरदार उधम सिंह' शामिल थी। लेकिन तूफान अब 18 सितंबर 2020 को रिलीज हो रही है तो वहीं विक्की की फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव कर दिया गया है। हालांकि अब भी 2 अक्टूबर को रणवीर सिंह और जॉन अब्राहम की टक्कर देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बड़े परदे पर लोगों को डराने आ रहे छोटे परदे के ‘राम’, जी स्टूडियो ने किया हॉरर फिल्म द वाइफ का एलान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें