फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज बंगाली गायिका निर्मला मिश्रा अस्पताल में भर्ती, रक्तचाप कम होने की वजह से बेचैनी की शिकायत

Sun, 27 Dec 2020 02:04 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
निर्मला मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विख्यात बंगाली गायिका निर्मला मिश्रा ( Nirmala Mishra) को रक्तचाप कम होने की वजह से बेचैनी की शिकायत के बाद दक्षिणी कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। मिश्रा वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित हैं।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि 79 वर्षीय गायिका का रक्तचाप कम होने के बाद उन्हें शनिवार रात को अस्पताल में भर्ती किया गया। अधिकारी ने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है और आज उनकी कोविड-19 जांच होगी।
विज्ञापन


बालकृष्ण दास अवॉर्ड से सम्मानित गायिका को जुलाई में मस्तिष्काघात हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें