फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अय्यप्पनम कोशियुम' के अभिनेता अनिल नेदुमंगड की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ बांध में गए थे नहाने

Fri, 25 Dec 2020 09:17 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अनिल नेदुमंगड - फोटो : फाइल
विज्ञापन

'अय्यप्पनम कोशियुम' और 'कम्मतिपादम' जैसी मलयालम फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता अनिल नेदुमंगड की मलंकरा बांध में डूबने से मौत हो गई। वह 48 साल के थे और अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गए थे। इस दौरान वह गहरे पानी में चले और फिर वे निकल नहीं पाए। 

विज्ञापन


दरअसल अनिल नेदुमंगद एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में थोडुपुझा पहुंचे थे। इस फिल्म में अभिनेता जोजू जॉर्ज प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। ब्रेक के दौरान अनिल नेदुमंगड और उनके दोस्तों ने मलंकरा बांध में नहाने का प्रोग्राम बनाया। नहाने के दौरान वह गहराई में चले गए। 

बचावकर्मियों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका पार्थिव शरीर थुदुपुझा जिला सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन


अनिल नेदुमंगड ने अपने करियर की शुरुआत एक टीवी एंकर के रूप में की थी। 2014 में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने 'अय्यप्पनम कोशियुम', 'कम्मतिपादम' के अलावा 'पावड़ा', 'किस्मत', 'पैरोल' जैसी फिल्मों में भी काम किया।
विज्ञापन


Bigg Boss 14: विकास गुप्ता संग झगड़े में एजाज खान ने खोया आपा, घर में की तोड़फोड़

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें