फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: नहीं रहे पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता जिया मोहिउद्दीन, 91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Mon, 13 Feb 2023 01:39 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड में काम करने वाले पहले पाकिस्तानी अभिनेता जिया मोहिउद्दीन का निधन हो गया है। 91 वर्ष के अभिनेता ने कराची के अस्पताल में अंतिम सांस ली। 
विज्ञापन
जिया मोहिउद्दीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। हॉलीवुड में काम करने वाले पहले पाकिस्तानी अभिनेता जिया मोहिउद्दीन का निधन हो गया है। वह 91 वर्ष के थे और लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। अभिनेता को पेट में दर्द और बुखार की शिकायत के बाद कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ सर्जिकल प्रक्रिया के बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर शिफ्ट कर दिया गया था।

विज्ञापन


आज सुबह साढ़े छह बजे ली अंतिम सांस
जिया मोहिउद्दीन के परिजनों के अनुसार उन्होंने सोमवार सुबह साढ़े छह बजे अंतिम सांस ली। अभिनेता के जनाजे की नमाज कराची के डिफेंस एरिया में अदा की जाएगी। बता दें कि जिया मोहिउद्दीन का जन्म 1931 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में हुआ। मोहिउद्दीन ने एक्टिंग के अलावा ब्रॉडकास्टिंग और कविता पाठ में भी अपना नाम बनाया था। वे लगभग 67 वर्षों तक थिएटर और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं।
Lekh Tandon: इस निर्देशक को देखते ही चरणों में झुक जाते थे शाहरुख, पहला ब्रेक देने का आजीवन माना आभार
विज्ञापन


देश से बाहर जाकर बनाई पहचान 
जिया मोहिउद्दीन कराची में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के प्रेसिडेंट एमेरिटस भी थे। उन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों के लिए कॉलम भी लिखे थे। जिया मोहिउद्दीन पाकिस्तानी फिल्मों और टीवी शोज के अलावा ब्रिटिश सिनेमा और टेलीविजन पर भी दिखाई दिए हैं। उनके कुछ बेहतरीन कामों में 'लॉरेन्स ऑफ अरेबिया' (1962), 'बीहोल्ड द पेल होर्सिन' (1964) और 'इमैक्युलेट कंसेप्शन' (1992) शामिल हैं। मोहिउद्दीन उन चंद पाकिस्तानी में शामिल हैं, जिन्होंने देश से बाहर जाकर काम किया।
विज्ञापन

Rajendra Nath: जब कंगाल होकर कर्ज चुकाने के लिए खून के आंसू रोए राजेन्द्र नाथ, तब पाई-पाई के मोहताज हुए थे

पाक प्रधानमंत्री ने जताया शोक 
दिग्गज अभिनेता को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2012 में पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान हिलाल-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया गया था। उन्होंने तीन पुस्तकें 'ए कैरट इज ए कैरट', 'थियेट्रिक्स' और 'द गॉड ऑफ आइडल ट्री मेमोरीज एंड रिफ्लेक्शंस' भी लिखी हैं। वहीं, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दिग्गज कलाकार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
PM Modi: 'रॉकी भाई' और ऋषभ शेट्टी से मिले पीएम मोदी, पुनीत राजकुमार को याद कर साउथ एक्टर्स के लिए कही यह बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें