सलमान खान को बी-टाउन का डाई-हार्ट बैचलर कहा जाता है। 57 साल के होने के बावजूद भाईजान का अभी तक घर नहीं बसा है। हालांकि उनकी जिंदगी में कई हसीनाएं आईं, लेकिन सलमान खान फिर भी अकेले हैं।
बिग बॉस 16 का अंत हो चुका है। इस सीजन ने एमसी स्टैन ने बाजी मार ली। 5 घंटे तक चले इस शो में खूब मस्ती हुई और पांच फाइनलिस्ट में से एक की छुट्टी हो गई। शालीन भनोट पांचवें फाइनलिस्ट थे, जिन्हें एविक्ट किया गया। बिग बॉस हाउस से निकलने के बाद वह स्टेज पर आए और सलमान खान ने उन्हें खूब टीज किया। उन्होंने शालीन को एक बजर गिफ्ट दिया और टीना दत्ता संग उनके रिलेशनशिप पर भी खूब मजे लिए। इस दौरान सलमान खान भी मूड में थे और उन्होंने खुद के कुंवारे रहने पर भी बात की।
विज्ञापन
सलमान की तरह जिंदगी जिएंगे शालीन
सलमान खान को बी-टाउन का डाई-हार्ट बैचलर कहा जाता है। 57 साल के होने के बावजूद भाईजान का अभी तक घर नहीं बसा है। हालांकि उनकी जिंदगी में कई हसीनाएं आईं, लेकिन सलमान खान फिर भी अकेले हैं। जब फिनाले के दौरान शालीन भनोट ने अपने मस्ती भरे अंदाज में कहा कि अब वह सलमान की तरह जिंदगी भर अकेले रहने की प्लानिंग कर रहे हैं।
घर बसाना चाहते हैं सलमान?
शालीन की इस बात पर सलमान खान कुछ ऐसा बोल देते हैं, जो लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर रहा है कि शायद अब सलमान भी घर बसाना चाहते हैं। इस दौरान सलमान खान ने कहा, 'मैं अपनी मर्जी से सिंगल नहीं हूं'। बता दें कि सलमान खान का नाम संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, जैकलीन फर्नांडिस, यूलिया वंतूर जैसी अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ चुका है।
प्रियंका को मिले इतने रुपये
'बिग बॉस 16' की चमचमाती ट्रॉफी को रैपर एमसी स्टैन ने अपने नाम कर लिया है। बीती रात हुए ग्रैंड फिनाले में स्टैन को ट्रॉफी के साथ 31 लाख रुपये भी मिले हैं। प्रियंका चाहर चौधरी भले ही ट्रॉफी पर अपना हक नहीं जमा पाई हैं, लेकिन बाहर आते ही उनकी किस्मत चमक गई है। एक ओर सलमान खान ने भी शो में कहा था कि उनके अनुसार प्रियंका ही विनर हैं, तो फैंस का भी ऐसा ही मानना है।