गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस जीतन अमान ने हाल में ही इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है। इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने के बाद से ही वह लगातार पोस्ट शेयर कर रही हैं। इसके अलावा वह अपने अकाउंट पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े किस्से भी बता रही हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने एक और किस्सा बताया है कि उम्र बढ़ने के साथ उनके बालों का रंग सफ़ेद पड़ने लगा था। वह अपने बालों को कलर नहीं करना चाहती थीं, लेकिन लोगों का कहना था कि अगर उन्होंने बालों को कलर नहीं किया तो उन्हें काम मिलना कम हो जाएगा।