चैट शो में शहनाज गिल ने भुवन से कई सवाल पूछे, जिनमें से कुछ सवाल काफी अटपटे भी थे। शहनाज खुद उन सवालों पर हैरान थीं और अपने टीम मेंबर्स से कहा, ये कैसे सवाल हैं? वीडियो में शहनाज और भुवन मस्ती करते भी नजर आए।
शहनाज गिल ने अपने अपकमिंग एपिसोड का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें शहनाज को भुवन बम से बात करते हुए देखा जा सकता है। शहनाज भुवन बाम से पूछती हैं, 'घरेलू लड़की या बाहर की?' शहनाज गिल हंसी मजाक के बीच भुवन बम से आगे पूछती है, 'मैं कैसी लगती हूं आपको, घरेलू या..? इस पर भुवन बाम ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर फैंस को शहनाज और भुवन का ये चैट शो बेहद पसंद आ रहा है। यूजर्स को इसके पूरे एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है। तो वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शहनाज और भुवन की जोड़ी को ब्यूटीफुल कहा है। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस भुवन बाम और शहनाज गिल को एक फ्रेम में देखकर काफी एक्साइटेड हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, मैं इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं'। एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह देसी वाइब्स शो का नया प्रोमो नए एपिसोड लव यू मैं बहुत उत्साहित हूं'। तो वहीं एक तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'डबल धमाल'।