फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे हैं दिग्गज अभिनेता अरुण बाली, अस्पताल में किया गया भर्ती

Sat, 22 Jan 2022 02:57 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिग्गज अभिनेता अरुण बाली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तबीयत खराब होने के चलते उन्हें हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
Arun bali - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक में कई फिल्मों में शानदार अभिनय से पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता अरुण बाली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता एक दुर्लभ बीमारी मायस्थेनिया ग्रेविस से जूझ रहे हैं। तबीयत खराब होने के चलते उन्हें हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि उनकी तबीयत को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

Arun bali - फोटो : insta
सिने एंड टीवी आर्टिस्टेस एसोसिएशन की मेंबर नुपुर अलंकार अरुण बाली की काफी समय से जानती हैं। उन्होंने जब अरुण बाली को फोन किया तो बात करने के दौरान उन्हें महसूस हुआ की उनके बोलने में कुछ परेशानी है। जिसके बाद अरुण बाली की बेटी ने बाद में नूपुर को इस बारे में बताया कि उन्हें मायस्थेनिया ग्रेविस डायग्नोस हुआ है। इसके बाद नुपुर ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह दी। यह एक दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी है। जो नर्व्स और मसल्स के बीच कम्युनिकेशन फेलियर की वजह से होती है।
विज्ञापन

नूपुर ने एक इंटरव्यू में बताया, मैं अरुण सर से फोन पर बात कर रही थी, जब मुझे लगा कि उनकी स्पीच में कुछ गड़बड़ है और मैंने उन्हें बताया। इसके बाद मैंने उनके बेटे अंकुश से बात संपर्क करने की कोशिन की लेकिन बात नहीं हो पाई। इसके बाद मैंने अंकुश के सहयोग राजीव मेनन को फोन किया जहां से दूसरा नंबर मिला और मैंने उन्हें सलाह दी कि अरुण सर को तुरंत अस्पताल ले जाएं।

इसके आगे नुपुर ने कहा, 'आज मुझे अरुण जी के नंबर से कॉल आया...तब वह बिल्कुल भी स्पष्ट नहीं बोल पा रहे थे। उनकी बेटी इतिश्री ने मुझे उनकी तबीयत के बारे में बताया। मैं वास्तव में उनके लिए चिंतित हूं और उनके जल्दी ही ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।'

दिग्गज अभिनेता अरुण वाली ने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह राजू बन गया जेंटलमैन, फूल और अंगारे, खलानयक, थ्री इडियट्स और पानीपत समेत कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। इसके अलावा उन्होंने टीवी शो 'बाबुल की दुआएं लेती जा' अभिनेता से जुड़ी यह खबर उनके फैंस के लिए चिंतित कर देने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें