वायरल वीडियो
तारा और वीर का यह वीडियो अभी कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में वीर बड़े ही प्यार से तारा के लिए कार का दरवाजा खोलते नजर आए और बाद में दोनों एयरपोर्ट के अंदर जाते दिखाई दिए। इस दौरान फोटोग्राफर्स की भीड़ में दोनों सहज नजर आए। वीर ने प्यार से तारा की पीठ पर हाथ रखकर उन्हें सहारा दिया, जबकि तारा ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को बाय कहा। इस दौरान तारा के प्रति वीर का सुरक्षात्मक व्यवहार फैंस के दिलों को छू गया। अब फैंस वीर की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं।
तारा और वीर का लुक
इस दौरान तारा ने सफेद पैंटसूट, काले क्रॉप टॉप, स्टाइलिश हार और काले पर्स के साथ आकर्षक लुक अपनाया। उनके हल्के मेकअप और स्लीक बन ने उनके स्टाइल को पूरा किया है। वहीं दूसरी ओर वीर ने नीली टी-शर्ट, हाफ स्लीव जैकेट, काली पैंट और काले सनग्लासेस में कैजुअल लुक अपनाया हुआ है।
यह भी पढ़ें: डेटिंग रूमर्स के बीच फिर साथ दिखाई दिए वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया, वीडियो हुआ वायरल
तारा और वीर के बारे में
कई महीनों तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद, तारा ने जुलाई में अमाल्फी तट पर वीर के साथ छुट्टियों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। तारा की इन तस्वीरों में वीर भी दिखाई दिए। वीर ने तारा की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मेरी तारुउउ', जिससे फैंस इनके रिश्ते को लेकर और भी एक्साइटेड हो गए। दोनों की डेटिंग की अफवाहें मई में शुरू हुईं, जब उन्हें एक रेस्टोरेंट से अलग-अलग निकलते देखा गया। इस साल दोनों ने साथ में फैशन शो में रैंप वॉक किया। अगस्त में तारा ने गणेश चतुर्थी की तस्वीरों में वीर को शामिल कर अपने रिश्ते को और पक्का किया। वीर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते और जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के भाई हैं।
यह भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना ने बचाई थी पति अक्षय कुमार की जान! तस्वीर शेयर कर बातई सच्चाई