ट्विंकल खन्ना ने शेयर कीं तस्वीरें
आज ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' की एक खास तस्वीर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में ट्विंकल अपने पति और एक्टर अक्षय को एक हवाई जहाज दुर्घटना से बचाती नजर आ रही हैं। वहीं ट्विंकल ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एक्टर सैफ अली खान के साथ पोज देती नजर आ रही हैं
ट्विंकल खन्ना का पोस्ट
ट्विंकल ने इन तस्वीरों के साथ मजाकिया अंदाज में लिखा, 'पुरानी यादें, जब मैंने अक्षय कुमार को हवाई जहाज दुर्घटना से बचाया था और सैफ को बार-बार लात मारी थी। यह बिल्कुल हमारे नए शो की तरह है।' यहां पर ट्विंकल अपने रियलिटी शो 'टू मच विद ट्विंकल एंड काजोल' के बारे में बात कर रही हैं। इस शो को दो एक्ट्रेस होस्ट कर रही हैं- ट्विंकल और काजोल। ट्विंकल ने यह भी जानकारी दी है कि वह 'टू मच विद ट्विंकल एंड काजोल' के नए एपिसोड में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ धमाल मचाने वाली हैं।
ट्विंकल का वर्कफ्रंट
इन दिनों एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना रियलिटी शो 'टू मच विद ट्विंकल एंड काजोल' को होस्ट कर रही हैं। इस दौरान कई सेलेब्स अपनी जिंदगी की रील और रियल लाइफ के मजेदार किस्से साझा करते हैं। अभी तक 'टू मच विद ट्विंकल एंड काजोल' में वरुण धवन, आलिया भट्ट, सलमान खान और आमिर खान जैसे कई सितारे नजर आ चुके हैं। वहीं 'टू मच विद ट्विंकल एंड काजोल' के आने वाले एपिसोड में अक्षय कुमार और सैफ अली खान नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए इमोशनल हुई फैन, वीडियो हुआ वायरल..