हिंदी में हिट फिल्म रही 'डर्टी पिक्चर' की कन्नड़ रीमेक फिल्म इसी नाम से बन रही है। इस फिल्म में विद्या बालन का किरदार पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शूटिंग के जो हिस्से बाहर आए हैं उसमें वीना मलिक का महाबोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है। वह बेहद हॉट और बोल्ड दिखी हैं।
हिंदी सिनेमा की हिट फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' की कन्नड़ रिमेक में वीना मलिक लीड रोल कर रही है। फिल्म में उन्होंने अभिनेता अक्षय के साथ इस कदर बोल्ड सींस दिये हैं जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जायें। वीना मलिक अपनी इस फिल्म में विद्या बालन को बहुत पीछे छोड़ देना चाहती हैं। शायद यही वजह रही है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए बेहद हाट सीन दिए हैं।
फिल्म का पहला लुक लोगों के सामने आ चुका है। जिसमें वीना अक्षय की बाहों में बेहद आपत्तिजनक स्थिति में हैं। उनके शरीर पर नाममात्र के कपड़े हैं। इसके अलावा उनकी भाव-भंगिमाएं भी बेहद डर्टी हैं। अब देखते हैं कि दर्शकों को उनका यह हॉट लुक कितना रास आता है।