फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे पांच सालों में लिखी गई 'इस फिल्म' की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर और अदिति राव हैदरी अभिनीत फिल्म 'वजीर' की कहानी पूरी होने में पांच साल का वक्त लगा। बिजॉय नाम्बियार ने इसका निर्देशन किया है, जबकि जॉन अब्राह्म और नील नीतिन मुकेश अतिथि भूमिका में हैं।
विज्ञापन


फिल्म के सहायक निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने बुधवार को बताया कि इसकी कहानी लिखने में पूरे पांच साल का वक्त लग गया। मीडिया के समक्ष इसका टीजर जारी करते हुए चोपड़ा ने कहा कि निर्माताओं के लिए कहानी तैयार करना आसान नहीं होता।

चोपड़ा ने कहा कि हमने अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर का चरित्र तैयार करने में पांच साल खर्च किया है। मैं इन चरित्रों में जान डालने के लिए उन सभी का बेहद आभारी हूं। चोपड़ा ने अभिजात जोशी के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है।
विज्ञापन


फिल्म लिखने में लगे इतने ज्यादा वक्त के बारे में पूछे जाने पर चोपड़ा ने कहा कि अगर आप हमारी फिल्म देखें तो हमें अपनी कहानी लिखने में 4-5 साल लग जाते हैं। यही वजह है कि हमारी फिल्म रचनात्मकता के स्तर की होती हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें