बोले- सेट पर मैं डायरेक्टर जोन में रहता
वासन बाला ने आलिया की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक ऐसी स्टार हैं, जो बिना बताए समझ जाती हैं कि निर्देशक को शॉट में क्या चाहिए। वासन बाला ने मैशेबल इंडिया से बात करते हुए यह कहा। इस बातचीत में निर्देशक को जिगरा के सेट से आलिया के साथ उनकी एक तस्वीर दिखाई गई। फोटो में आलिया और वासन बाला की जोड़ी सेट पर बात करते दिखी। उस दिन को याद करते हुए, वासन ने कहा, 'मुझे यह दिन अच्छी तरह याद है, क्योंकि हमारी फिल्म बहुत ही इंटेंस थी, इसलिए हम सेट पर मुश्किल से हंसे। शूटिंग के दौरान मैं अपने डायरेक्टर जोन में था'।
ये खबर भी पढ़ें:
Mufasa Collection Day 8: मुफासा में बरकरार दर्शकों की रुचि, जानिए 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया कितना कलेक्शन
अगली फिल्म में बैंड बजेगी
वासन बाला ने कहा, 'आमतौर पर सेट पर मजेदार किस्से होते हैं, लेकिन इस फिल्म में क्योंकि हास्य की कमी थी, इसलिए सेट पर माहौल शांत और गंभीर रहता था। इस एक दिन माहौल थोड़ा हल्का-फुल्का था। हम उस दिन सिर्फ गपशप कर रहे थे और हंसी-मजाक चल रहा था'। आलिया की तारीफ करते हुए वासन बाला ने कहा, 'मुझे लगता है कि हर उस निर्देशक को आलिया के साथ काम करने का मौका मिलना चाहिए, जिसे भी मैं पसंद करता हूं। वे बिगड़ जाएंगे और फिर उनकी अगली फिल्म में बैंड बजेगी'।
ये खबर भी पढ़ें:
Kapil Sharma: दुबई में केआरके को पीटना चाहते थे कपिल शर्मा, आधी रात को घर में घुसकर की थी तोड़फोड़, जानें वजह
मुझे कुछ बताना नहीं पड़ता
निर्देशक ने आगे अपने बयान में कहा, 'आलिया हमेशा शॉट के लिए तैयार रहती हैं। कभी-कभी मुझे यह भी नहीं बताना पड़ता था कि मैं कैसा सीन चाहता हूं। मेरी तरफ से सिर्फ एक इशारा ही उन्हें यह समझने के लिए काफी हुआ करता कि मुझे उस शॉट में क्या चाहिए'। बता दें कि फिल्म जिगरा में आलिया के साथ वेदांग रैना नजर आए। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म विफल साबित हुई।
ये खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: सलमान की अदालत में ईशा सिंह, अभिनेता ने कहा-आप अविनाश को खिलौना समझती हैं