फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: वरुण धवन की क्रश रह चुकी हैं सानिया मिर्जा, बताया पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

Wed, 23 Nov 2022 06:37 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वरुण धवन, सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को मिले रिस्पॉन्स को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब होगी। हालांकि, 'भेड़िया' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो यह सुनिश्चित करने के लिए वरुण और कृति हर जगह फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच वरुण ने अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में एक ऐसी घटना का खुलासा किया है जो उनकी पहली सैलरी और सानिया मिर्जा जुड़ा हुआ है। आइए जानते है...

विज्ञापन

वरुण धवन, सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि वरुण धवन ‘भेड़िया’ के प्रमोशन के सिलसिले में हाल ही में यूएई गए थे। इसी ट्रिप के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने अपनी पहली सैलरी और क्रश को लेकर खुलासा किया। एक्टर ने बताया कि वे सानिया मिर्जा को बहुत पसंद करते थे। हालांकि, सानिया के साथ उनकी पहली मुलाकात बहुत अच्छी नहीं रही। वरुण बताते हैं कि सानिया से उनकी पहली मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी और उस दौरान वे बहुत नर्वस थे।

यह भी पढ़ें: सीबीआई जांच में बड़ा खुलासा, नहीं हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की हत्या
विज्ञापन

वरुण ने बताया कि 'सानिया ने मुझे एक सेब लाने के लिए कहा था। मुझे सेब तो मिल गया लेकिन उस सेब को देने में मेरे हाथ कांपने लगे। मैंने जैसे-तैसे कांपते हाथों से सानिया की मम्मी को सेब देने की कोशिश की। लेकिन, उन्होंने मुझे डांट दिया। और कहा, यह सेब किसने लाने के लिए कहा, सानिया सेब नहीं खाती है। लेकिन इससे पहले कि बात और बिगड़ती, सौभाग्य से वहां सानिया आ पहुंची। उन्होंने सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए बात को रफा दफा कर दिया।' वहीं जब वरुण से उनकी पहली सैलरी के बारे में पूछा गया कि उन्हें विज्ञापन की शूटिंग के लिए 5000 हजार रुपये मिले थे।

यह भी पढ़ें: जन्मदिन पर नागा चैतन्य ने फैंस को दिया तोहफा, रिलीज हुआ 'कस्टडी' का फर्स्ट लुक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें