फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 14: क्या करोड़पति बन पाएंगी सोनू? 75 लाख रुपये के सवाल ने बढ़ाया दर्शकों का सस्पेंस

Wed, 23 Nov 2022 06:20 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सोनू भारती, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

'कौन बनेगा करोड़पति' शो का हर एपिसोड दर्शकों के लिए स्पेशल और दिलों की धड़कने रोक देने वाला होता है। अगला एपिसोड भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। दरअसल, मेकर्स ने शो का प्रोमो रिलीज कर दिया है। इस प्रोमो को देख फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है। प्रोमो में दिखाया जाता है कि हॉटसीट पर बैठा कंटेस्टेंट 75 लाख के सवाल का सही जवाब देने की जद्दोजहद में फंसा हुआ है और फिर...

विज्ञापन

प्रोमो में दिखाई दे रहीं कंटेस्टेंट सोनू भारती, राजस्थान से हैं और एक बैंक में हेड कैशियर हैं। सोनू इस शो में 50 लाख की राशि जीत चुकी हैं। अब सोनू 75 लाख के सवाल वाले पड़ाव पर हैं। प्रोमों में वे अपने आप को मोटिवेट करती नजर आ रही हैं। सोनू अपने आप से कहती हुई सुनाई पड़ रही हैं कि थोड़ा और सोचा... थोड़ा और सोचो... हॉट सीट पर बैठे अमिताभ को सोनू का यह स्टाइल काफी पसंद आता है।

यह भी पढ़ें: क्या करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करने पर जान्हवी कपूर को हुआ नुकसान? बोलीं- मुझे निशाना बनाया
 
विज्ञापन

वहीं जब सोनू उत्तर देने के लिए जद्दोजहद कर रही होती हैं, तब अमिताभ सोनू से कहते हुए सुनाई देते हैं कि हिंट तो हम बार बार दे रहे हैं कि लाइफ लाइन नहीं है। अमिताभ की यह बात सुन सोनू कन्फ्यूज हो जाती हैं और दूसरे विकल्पों पर ध्यान देने लगती हैं। सोनू के चेहरे के हावभाव से लग रहा है कि वे शो से करोड़ों की राशि जीत कर जाने की इच्छुक हैं। सोनू के अंदाज से लग नहीं रहा कि वे हार मानने के मूड में हैं। अब यह तो एपिसोड़ देखकर ही पता लगाया जा सकता है कि सोनू 75 लाख के सवाल का सही जवाब दे पाने में कामयाब हो पाती हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें: मां बनने के बाद वजन बढ़ने पर इन हसीनाओं को सुनने पड़े ताने, सोशल मीडिया पर भी जमकर हुईं ट्रोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें