वरुण का पोस्ट
वरुण ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर 'बॉर्डर 2' के सेट से फिल्म के गाने 'घर कब आओगे' का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कुछ जवान हारमोनियम के साथ 'घर कब आओगे' को गाते नजर आ रहे हैं। वहीं वरुण धवन, अहान शेट्टी और सोनू निगम भी गाना गाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और उनके बीच जमकर वायरल हो रहा है।