फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: वरुण धवन की जिंदगी में आखिर किसने मचा रखा है 'बवाल'? अभिनेता ने किया दिलचस्प खुलासा

Sun, 09 Jul 2023 11:36 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बवाल' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान वरुण धवन ने खुलासा किया कि उनकी जिंदगी में भी कोई है, जिसने बवाल मचा रहा है।
विज्ञापन
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बवाल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता ने आज रविवार को अपनी सह कलाकार जान्हवी कपूर और निर्देशक नितेश तिवारी के साथ 'बवाल' के ट्रेलर लॉन्च किया। इवेंट में अभिनेता ने कई दिलचस्प सवालों के मजेदार जवाब दिए। इस बीच अभिनेता ने पूछा गया कि उनके लिए उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा 'बवाल' कौन है। इस पर वरुण ने बताया कि उनकी जिंदगी में किसने बवाल मचाया हुआ है।

विज्ञापन

वरुण धवन - फोटो : social media
दरअसल, अपने जिंदगी के सबसे बड़े बवाल के रूप में वरुण धवन ने अपने पालतू कुत्ते जॉय का नाम लिया। उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह बवाल मेरा कुत्ता जॉय होना चाहिए। मेरी जिंदगी में उसने सबसे ज्यादा बवाल किया है। वह सुबह छह बजे उठ जाता है, इसलिए मुझे भी जागना पड़ता है, चाहे मैं कभी भी सोऊं।

Arshad Warsi: जब जितेंद्र की इस सलाह ने बदली अरशद वारसी की जिंदगी, पटरी पर लौट आया था अभिनेता का कमजोर करियर

 

वरुण धवन - फोटो : Social media
अपने कुत्ते के बवाल के बारे में बात करते हुए वरुण ने कहा, “जॉय कभी भी सुसु कर देगा, पॉटी कर देगा, इसलिए मुझे इसे साफ करने की आदत पड़ गई। मुझे नहीं पता था कि मैं अभिनेता बनूंगा, फिल्में बनाऊंगा और यह सब करूंगा। यह सबसे जमीनी अनुभव है, जो मेरे कुत्ते ने मुझे दिया है।

Mrunal Thakur: 'सीता रामम' के बाद मृणाल ने बढ़ा दी अपनी फीस? जानें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन

वरुण धवन-जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
प्राइम वीडियो ने ट्विटर पर 'बवाल' का ट्रेलर शेयर किया है। फिल्म में वरुण धवन एक इतिहास शिक्षक की भूमिका निभाते हैं, जो छात्रों को गलत इतिहास पढ़ाता है, जो बाद में 'बवाल' का कारण बनता है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 21 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Filmy Wrap: मुतंशिर की माफी पर भड़के 'हनुमान' और श्रीलंका में चुनी जाएगी मिसेज इंडिया, पढ़ें फिल्मी खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें