फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश में आग पीड़ितों की मदद के लिए आए वरुण और नताशा, दान किए एक लाख रुपये

Tue, 06 Apr 2021 07:07 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : twitter
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इन दिनों वरुण अपनी आने वाली फिल्म भेड़िया की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान वरुण अपनी पत्नी नताशा के साथ भी क्वालिटी टाइम भी स्पेंड करते नजर आए। लेकिन इस बार वरुण और नताशा एक सामाजिक कार्य करने की वजह से चर्चा में आ गए हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, अरुणाचल प्रदेश स्थित तिराप जिले में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ था और कुछ जानें भी चली गई थीं। यहां आग की चपेट में आने से पांच साल की एक बच्ची समेत दो व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई थी। वहीं 143 झुग्गियां जलकर खाक हो गई थीं। ऐसे में वरुण धवन और नताशा दलाल ने गांव के लोगों को आर्थिक मदद देने का फैसला किया है और दोनों ने गांव के लोगों के हित के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता की है।

इस बात की जानकारी Dipro Ziro नाम के ट्विटर हैंडल ने दी है। ट्विटर हैंडल ने वरुण धवन और नताशा दलाल की तीन तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने लिखा, 'वरुण धवन और नताशा दलाल ने अरुणाचल प्रदेश के तिराप जिले के लाजू सर्कल के लोंगलियांग गांव के पीड़ितों को राहत सहायता के रूप में एक लाख रुपये दान किए हैं।'
 
विज्ञापन

बता दें कि फिल्म भेड़िया एक हॉरर फिल्म है जिसका निर्माण दिनेश विजान कर रहे हैं जबकी इसका निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। इस फिल्म में कृति सेनन फीमेल लीड हैं। शूटिंग के सिलसिले में वरुण और कृति पिछले हफ्ते ही अरुणाचल प्रदेश पहुंचे हैं, जहां फ़िल्म का बड़ा हिस्सा शूट किया जाना है। शूटिंग शुरू करने से पहले फ़िल्म की टीम ने मुख्यमंत्री पेमा खंडू और दूसरे अहम लोगों से मुलाक़ात की थी। भेड़िया अगले साल 14 अप्रैल को रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें