छोटे नवाब यानी सैफ अली खान बॉलीवुड के फेमस अभिनेता हैं। सैफ और करीना हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं, इनके परिवार के लोग भी हमेशा मीडिया मे छाए रहते हैं। लाइमलाइट से दूर रहने वालीं सैफ की बहन सबा सोशल मीडिया पर आजकल काफी एक्टिव रहती हैं। वो लगातार सोशल मीडिया पर अपने परिवार की तस्वीर शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर सबा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें मां शर्मिला टैगोर, उनके दिवगंत पिता मंसूर अली खान पटौदी और सैफ अली खान दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वहीं, सबा ने इंस्टाग्राम पर एक और तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने बचपन की भी फोटो पोस्ट की। इसमें वो अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ हैं और क्यूट लग रही हैं। वो अपनी मां के साथ खेलती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में भी सबा ने कैप्शन दिया है। सबा ने लिखा है कि ‘ये बच्चा कौन लगता है? ‘मेरा पसंदीदा मां-बेटी अभियान।’
सबा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफ एक्टिव रहती हैं। वो अपने परिवार की तस्वीर से लोगों को रुबरू कराती रहती हैं। कुछ दिन पहले सबा ने तैमूर की भी तस्वीर शेयर की थी। फोटोज में सैफ की भी अलग-अलग झलक देखने को मिलती है। अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही फिल्म ‘भूत पुलिस’ में दिखाई देंगे। फिल्म में सैफ के साथ यामी गौतम और अर्जुन कपूर भी अहम रोल प्ले करते नजर आएंगे।