चीन में बजेगा 'सुई धागा' का डंका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म प्रोडक्शन की ओर से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में फिल्म 'सुई धागा' का चाइनीज भाषा में प्रिंट पोस्टर दिखाई दे रहा है। फिल्म की चीनी पोस्टर सामने आ गया है और ये 'सुई धागा' आने वाले 31 मार्च को चीन के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में अब देखना ये होगा कि भारत की तरह क्या वरुण और अनुष्का की 'सुई धागा' चीन में भी सफलता हासिल करने में कामयाब होती है या नहीं।
मेक इन इंडिया है फिल्म का मैसेज
फिल्म 'सुई धागा' अपने दर्शको एक जरूरी मैसेज देती है। बता दें कि यह फिल्म पति-पत्नी के रिश्ते के साथ-साथ भारत के 'मेड इन इंडिया' कैंपेन पर आधारित है। वैसे तो ये फिल्म भारत में लोगों को काफी पसंद आई थी अब देखना ये है कि चीनी जनता इस फिल्म को सराहती है नहीं।
यह भी पढ़ें: सतीश कौशिक की मौत पर हंसल मेहता ने जताया दुख, एक्टर के साथ बनाना चाहते थे 'डेथ ऑफ ए डायरेक्टर'