फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sui Dhaaga: अब ड्रैगन भी देखेगा वरुण-अनुष्का की कैमेस्ट्री, इस दिन चीन में रिलीज होगी 'सुई धागा'

Thu, 09 Mar 2023 12:17 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' जल्द ही चीन में रिलीज होने वाली है। भारत में यह फिल्म 5 साल पहले रिलीज हुई थी जिसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
विज्ञापन
सुई धागा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म सुई धागा 5 साल पहले यानी 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं थी। सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर वरुण और अनुष्का की 'सुई धागा' ने जमकर धमाल मचाया था। मेक इन इंडिया अभियान को दर्शाती 'सुई धागा' को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड फिल्म 'सुई धागा' आने वाले समय में चीन में रिलीज के लिए तैयार है।

विज्ञापन

चीन में बजेगा 'सुई धागा' का डंका 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म प्रोडक्शन की ओर से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में फिल्म 'सुई धागा' का चाइनीज भाषा में प्रिंट पोस्टर दिखाई दे रहा है। फिल्म की चीनी पोस्टर सामने आ गया है और ये 'सुई धागा' आने वाले 31 मार्च को चीन के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में अब देखना ये होगा कि भारत की तरह क्या वरुण और अनुष्का की 'सुई धागा' चीन में भी सफलता हासिल करने में कामयाब होती है या नहीं।

वरुण-अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर हिट थी 'सुई धागा'
हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा 5 साल पहले 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं थी। इस फिल्म को दर्शकों से बेहद प्यार मिला था। फिल्म ने भारत में मेक इन इंडिया को बढ़ावा दिया था। फिलहाल ये फिल्म चीन में रिलीज के लिए तैयार है।
विज्ञापन

मेक इन इंडिया है फिल्म का मैसेज 
फिल्म 'सुई धागा' अपने दर्शको एक जरूरी मैसेज देती है। बता दें कि यह फिल्म पति-पत्नी के रिश्ते के साथ-साथ भारत के 'मेड इन इंडिया' कैंपेन पर आधारित है। वैसे तो ये फिल्म भारत में लोगों को काफी पसंद आई थी अब देखना ये है कि चीनी जनता इस फिल्म को सराहती है नहीं।

यह भी पढ़ें: सतीश कौशिक की मौत पर हंसल मेहता ने जताया दुख, एक्टर के साथ बनाना चाहते थे 'डेथ ऑफ ए डायरेक्टर'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें