फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नस्लीय टिप्पणी: यूट्यूबर ने अरुणाचल के विधायक को बताया 'चाइनीज', सेलेब्स बोले- वक्त सिखाएगा सबक

Wed, 26 May 2021 08:40 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • यूट्यूबर पारस सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के विधायक पर की नस्लभेटी टिप्पणी।
  • यूट्यूबर को लुधियाना से किया गया गिरफ्तार।
  • एक्टर राजकुमार राव और वरण धवन ने दी प्रतिक्रिया।
विज्ञापन
राजकुमार राव और वरण धवन - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कोई भी अपने विचारों को व्यक्त कर सकता है। लेकिन कुछ लोग इसका गलत फायदा उठाते हुए अन्य लोगों पर भद्दे कमेंट्स करने लगते हैं। हाल ही में यूट्यूबर पारस सिंह उर्फ बंटी ने अरुणाचल प्रदेश के एक विधायक निनॉन्ग इरिंग पर नस्लभेदी टिप्पणी की थी। अब इस मामले में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी यूट्यूबर को खरी खोटी सुनाई है और उन्होंने इस हरकत को असहनीय बताया है।

विज्ञापन


दरअसल कांग्रेस विधायक एरिंग ने पीएम मोदी को लेटर लिखकर भारत में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के रूप में पबजी मोबाइल गेम की दोबारा लॉन्चिंग पर रोक की मांग की थी। पारस सिंह ने इसी मुद्दे पर वीडियो बनाकर निनॉन्ग को चाइनीज कहा था। बंटी ने वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था, जिसमें उसने कांग्रेस विधायक को गैर-भारतीय करार दिया था और दावा किया था कि अरुणाचल प्रदेश चीन का हिस्सा था। 

राजकुमार राव की इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : Instagram
इस मामले में एक्टर राजकुमार राव ने इस हरकत को असहनीय बताते हुए। फिल्म 'स्त्री' के निर्देशक अमर कौशिक का एक कोट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें लिखा है, 'अपने देश और क्षेत्र के बारे में अनभिज्ञ होना मूर्खता है और जब अज्ञानता को आक्रामक तरीके से व्यक्त किया जाता है, तो यह विषाक्त हो जाता है।'
 
विज्ञापन

वरुण धवन की इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : Instagram
तो वहीं इस मसले पर एक्टर वरुण धवन ने लिखा, 'अरुणाचल प्रदेश में इतना समय बिताने के बाद, अब समय आ गया है कि हम खुद को और दूसरों को इस बारे में शिक्षित करें कि यह कितना गलत है।' एक्टर ने भी अमर कौशिक का कोट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था।

बता दें, सोमवार को पारस सिंह बंटी ने अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगते हुए एक और वीडियो पोस्ट किया था। लेकिन बाद में उसे लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया गया। बंटी के खिलाफ ईटानगर में केस दर्ज किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें