फिल्म 'वध 2' का कलेक्शन
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता अभिनीत फिल्म 'वध 2' ने ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये का कारोबार किया था। वीकएंड पर इसकी कमाई में इजाफा हुआ है। कल शनिवार को फिल्म ने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आज रविवार को दूसरे दिन इसकी कमाई 93 लाख रुपये है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.43 करोड़ रुपये हो चुका है।
लागत के हिसाब से 'वध 2' ने कैसा प्रदर्शन किया?
फिल्म 'वध 2' में योगिता बिहानी, कुमुद मिश्रा, अक्षय डोगरा और शिल्पा शुक्ला जैसे सितारे हैं। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई 'वध' का ही दूसरा पार्ट है। 'वध 2' कम बजट की फिल्म है। इसे करीब आठ करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। इस हिसाब से फिल्म का कलेक्शन ठीकठाक माना जाएगा। फिल्म 'वध 2' का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है।
फिल्म 'भाबी जी घर पर हैं'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'भाबीजी घर पर हैं' का कलेक्शन
चर्चित कॉमेडी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' को दर्शकों ने खूब प्यार किया। अब इसी सीरियल की स्टारकास्ट को लेकर फिल्म का निर्माण किया गया है। 'वध 2' के साथ रिलीज हुई यह फिल्म कमाई के मामले में कमजोर प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने करीब 20 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल शनिवार को इसकी कमाई 35 लाख रुपये रही। मगर, आज रविवार को तीसरे दिन का इसकी कमाई के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। 'बॉर्डर 2', 'मर्दानी 3' और 'वध 2' के सामने अगर कहीं 'भाबीजी घर पर है' की कमाई इसी तरह रही तो जल्द ही इसका बोरिया बिस्तर बंध सकता है।