फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना से भूमि तक, सोनम कपूर की गोदभराई में पहुंचे सितारे, डैशिंग लुक में नजर आए नाना अनिल कपूर, वीडियो वायरल

Sun, 08 Feb 2026 08:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonam Kapoor Baby Shower: अभिनेत्री सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। आज रविवार को उनकी गोदभराई की रस्म हुई। होने वाले बेबी को आशीर्वाद देने इंडस्ट्री के कई चर्चित सितारे पहुंचे।
विज्ञापन
सोनम कपूर के बेबी शावर में पहुंचे सितारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। सोनम कपूर को बीते दिनों एक इवेंट में शिरकत करते देखा गया, जहां वे स्टाइलिश लुक में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। आज रविवार को अभिनेत्री की गोदभराई की रस्म है। यहां बॉलीवुड के कई चर्चित सितारों ने शिरकत की है। सोनम के पापा, अभिनेता अनिल कपूर ने अपने स्टाइलिश लुक से सभी का ध्यान खींच लिया। 

विज्ञापन

अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनिल कपूर का डैशिंग लुक
अभिनेता अनिल कपूर 69 वर्ष के हैं। मगर, उनका अंदाज और स्टाइल देख कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। बेटी की गोदभराई में उन्होंने अपने स्टाइल से समा बांध दिया। मल्टीकलर के कुर्ता पाजामा में वे सबसे हटकर लगे।
 

शबाना आजमी-भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
बालों में फूल सजाकर पहुंची शबाना आजमी, व्हाइट ड्रेस में जंचीं भूमि
इवेंट में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी येलो कलर की ड्रेस में पहुंचीं। वे बालों में फूल सजाकर पहुंचीं और फोटोग्राफर्स के सामने अपना हेयरस्टाइल फ्लॉन्ट करती नजर आईं। वहीं, भूमि पेडनेकर ने व्हाइट कलर के आउटफिट में शिरकत की।
 

 

खुशी-करीना-अर्जुन कपूर-अंशुला - फोटो : इंस्टाग्राम
सितारों ने लगाए चार चांद
बेबी शावर में सोनम कपूर के कजिन अर्जुन कपूर, अंशुला और खुशी कपूर स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। खुशी कपूर येलो और व्हाइट कलर की साड़ी में पहुंचीं। वहीं, अर्जुन कुर्ता पाजामा में नजर आए। अंशुला भी ट्रेडिशनल लुक में खूबसूरत लग रही हैं। इसके अलावा करीना कपूर ने अपने लुक से समा बांध दिया।
विज्ञापन

मसाबा-महीप-संजय कपूर-शनाया - फोटो : इंस्टाग्राम
परिवार के साथ पहुंचे संजय कपूर
भतीजी की गोदभराई में चाचा संजय कपूर अपने परिवार के साथ पहुंचे। सोनम की चाची महीप कपूर पिंक कलर की ड्रेस में नजर आईं। वहीं, शनाया कपूर ने भी अपने स्टाइल से लाइमलाइट लूट ली। इनके अलावा नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें