फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री वाणी कपूर का चौंकाने वाला खुलासा, ‘फिल्म ‘बेलबॉटम’ में मेरा छोटा लेकिन दमदार किरदार’

Mon, 02 Aug 2021 08:16 AM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • बेलबॉटम में अक्षय कुमार संग नजर आएंगी वाणी कपूर
  • फिल्म में छोटा लेकिन अहम किरदार निभाएंगी अभिनेत्री
  • चंडीगढ़ करे आशिकी और शमशेरा में भी नजर आने वाली हैं वाणी
विज्ञापन
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर’ के बाद से ही हिंदी सिनेमा के फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बनी रहीं खूबसूरत अभिनेत्री वाणी कपूर अपनी अगली फिल्म ‘बेलबॉटम’ को लेकर खासी उत्साहित हैं। फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ काम कर रही हैं। लेकिन उनके किरदार को लेकर अब ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि फिल्म में उनका किरदार छोटा सा है हालांकि ये है बहुत प्रभावशाली। वाणी बताती हैं कि इस फिल्म के लिए उन्होंने ऑफर मिलते ही तुरंत हां इसलिए कर दी क्योंकि उन्हें फिल्म में अक्षय के साथ कैमरे के सामने आने का मौका मिल रहा था।

विज्ञापन


वाणी कहती हैं, ‘‘मुझे अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिला और मैं उनके इस विश्वास व भरोसे के लिए उनकी आभारी हूं। हां, ये सच है कि फिल्म ‘बेलबॉटम’ में मेरा किरदार छोटा है लेकिन ये बहुत प्रभावशाली है। मुझे उम्मीद है कि लोग इसे पसंद करेंगे। इस फिल्म को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। फिल्म में मैं अक्षय कुमार के साथ हूं और उनके साथ स्क्रीन साझा करने के लिए मैंने बिना सोचे फिल्म ‘बेलबॉटम’ में काम करने के लिए हां कह दी थी।’’

विज्ञापन

वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वाणी ने एक रहस्य की बात यह भी बताई कि उनके पिता शिव कपूर फिल्म ‘बेलबॉटम’ के हीरो अक्षय कुमार के प्रशंसक रहे हैं और ये सुनकर उन्हें बहुत खुशी मिली थी कि उन्हें अक्षय के साथ काम करने का प्रस्ताव मिला है। वह कहती हैं, ‘‘डैड को इतना खुश मैंने कम ही देखा है। वह इतने खुश इसलिए थे कि मैं उस स्टार के साथ काम करूंगी जिनकी फिल्में वह लंबे समय से पसंद करते आए थे। जब मैंने उन्हें यह खबर सुनाई, तो वो सातवें आसमान पर थे।’’ फिल्म ‘बेलबॉटम’ के अलावा वाणी जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ और रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘शमशेरा’ में दिखाई देंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें