नेहा कहती हैं, ‘तैयार हो जाइए बिग बॉस के घर में मेरी आवाज सुनने के लिए। ये आवाज गाती भी है, गूंजती भी है लेकिन किसी से डरती नहीं है।' नेहा भसीन बॉलीवुड की एक मशहूर गायिका हैं। नेहा ने ‘जग घूमेया’, ‘धुनकी लागे’ और ‘चाश्नी’ समते कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है।
बता दें, रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ वूट पर छह हफ्तों तक चलेगा। आठ अगस्त से शुरू होने वाले इस शो से वायकॉम को उम्मीद है कि उसके ऐप के डाउनलोड भी बढ़ेंगे। इसके लिए इस बार रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ की लाइव फीड भी इस ऐप पर रात दिन चलती रहेगी। ये शो खत्म होगा तो वहीं से वायकॉम18 के चैनल कलर्स पर ‘बिग बॉस 15’ शुरू हो जाएगा। इस बार बिग बॉस को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। करण बिग बॉस ओटीटी में होस्त के रूप में नजर आएंगे, जबकि कलर्स चैनल पर इसे सलमान खान ही होस्ट करेंगे।