तीन बुजुर्ग दोस्तों की कहानी है 'ऊंचाई'
ऊंचाई फिल्म तीन बुजुर्ग दोस्तों को लेकर है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। तीनों दोस्त एक यात्रा करते हैं, जो कि अपने दिवंगत दोस्त भूपेन यानी डैनी डेंगजोंगपा की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए एवरेस्ट बेस कैंप की यात्रा में जाने का फैसला लेते हैं। जिसके बाद वे शबीना यानी नीना गुप्ता जो कि इस फिल्म में बुमेन ईरानी की पत्नी का किरदार निभा रही हैं, उनसे मुलाकात करते हैं। इसके अलावा माला यानी सारिका जो कि भूपेन का सालों पुराना खोया हुआ प्यार होता है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा श्रद्धा के किरदार में नजर आ रही हैं, जो कि उनकी यात्रा में गाइड होती हैं। इस कैंप के दौरान सभी वृद्ध कठिन यात्रा की शुरुआत करते हैं और अपनी भावनात्मक, व्यक्तिगत और आध्यात्मिक अनुभवों के साथ यात्रा को तय करते हैं।
ये भी पढ़े-
Pathaan Advance Booking: भगवा विवाद के बीच शुरू हुई पठान की एडवांस बुकिंग! इस देश के सात थिएटर हाउसफुल
फिल्म को मिला दर्शकों का प्यार
फिल्म को IMDB के द्वारा 7.7 रेटिंग दी गई है। ऊंचाई को बॉक्स ऑफिस पर अच्छे रिव्यू मिले हैं। इसके साथ ही फिल्म में कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को जोड़े रखा। फिल्म में भावनात्मक अभिनय और कलाकारों के अच्छे प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म दर्शकों को खासी पसंद आई। जिसके बाद अब 6 जनवरी को यानी नए साल के मौके पर ZEE5 पर वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर के साथ, फिल्म 190+ देशों में इस प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकेगी। जिन भी दर्शकों के पास ZEE5 उपलब्ध है वे इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
ये भी पढ़े-
हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में निया शर्मा ने ब्रालेट पहन दिए ऐसे पोज
ZEE5 पर स्ट्रीम होगी फिल्म
फिल्म के निर्माता निर्देशक सूरज आर बड़जात्या का कहना है कि ऊंचाई उनके 7 साल के जुनून और कड़ी मेहनत का नतीजा है। इसके साथ ही सबसे बढ़कर प्यार और बॉक्स ऑफिस पर एक सफल रन के बाद अब यह ZEE5 पर भी स्ट्रीम होगी। जिसको लेकर उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों से अपील की है, कि वे नए साल की शुरुआत इस फिल्म के साथ करें। उन्होंने कहा फिल्म की कहानी दोस्ती के लिए दिल को छू लेने वाली है। ऊंचाई फिल्म निश्चित तौर पर दर्शकों को हंसाने और एक वक्त पर भावुक करने वाली है। सूरज आर बड़जात्या ने फिल्म को एक तरह से रोलरकोस्टर बताया है कि वह दर्शकों को कुछ इसी प्रकार महसूस कराएगी। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि 190 से ज्यादा देशों में ZEE5 के दर्शक इस अपनों के साथ देखेंगे और फिल्म का मजा लेंगे।