सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी 'ऊंचाई' आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और नीना गुप्ता सहित कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं। मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें इंडस्ट्री के सितारों ने शिरकत की थी। वहीं, अब दोस्ती की कहानी दिखाती इस फिल्म को सेलेब्स की ओर से बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। सितारे सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं।