'पत्नी के सामने कोई कुछ नहीं'
संवाद में एक्टर से पूछा गया कि क्या जयदीप अहलावत को भी पत्नी से सुनने को मिलता है कि तुमने गीजर ऑन छोड़ दिया। टॉवल वापस बिस्तर पर डाल दिया। इस पर अभिनेता ने हंसते हुए जवाब दिया, 'इसमें जयदीप अहलावत क्या? कौन जयदीप अहलावत? पागल हो क्या...पत्नी के सामने कोई कुछ नहीं है। टॉवल पर, जूतों पर, सॉक्स के ऊपर, किचन की लाइट बंद नहीं की, किसी भी बात पर डांट पड़ सकती है'।
जयदीप अहलावत के आगामी प्रोजेक्ट
इसके अलावा अभिनेता से उनके आगामी प्रोजेक्ट पर सवाल किया गया। जयदीप ने कहा, 'मेरे पास बहुत ज्यादा डेट्स नहीं हैं। अक्तूबर में एक फिल्म है 'इक्कीस', जो रिलीज होगी। मैंने इसमें धर्मेंद्र के साथ काम किया है। इसके अलावा 'हिसाब' फिल्म है, वह भी इस साल रिलीज होगी। 'फैमिली मैन 3' भी उम्मीद है इस साल रिलीज होगा'।