फिल्म 'गनमास्टर जी 9' का सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
यूजर ने पूछा सवाल
एक्स पर एक यूजर ने लिखा 'अवनीत कौर अभी 25 साल की हुई हैं और ये कैसे स्टेप्स हैं? बहुत ही भद्दे! उन्हें आइटम नंबर्स करने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है। आखिर इन सब की जरूरत ही क्या थी? पहले 'पेडी', फिर 'ईथा' और अब यह। अभिनेत्रियों को ऑब्जेक्ट की तरह पेश करना आखिर कब बंद होगा?' एक यूजर ने सवाल पूछा है कि क्या बॉलीवुड में गाने को मशहूर बनाने वाले आईडिया खत्म हो गए हैं जो इस तरह के गाने बनाए जा रहे हैं?
अवनीत के गाने पर यूजर नाराज
एक और यूजर ने लिखा सेंसर बोर्ड ने आंख बंद करके ये गाना पास किया है। एक और एक्स यूजर ने लिखा, 'अवनीत कौर का नया गाना बहुत ही अजीब और गलत लगा।' एक और फैन ने लिखा 'इमरान हाशमी और अवनीत कौर में 23 साल का अंतर है।'